Vijay Khemka Pays Tribute to Atal Bihari Vajpayee on Good Governance Day वाजपेयी के आदर्श विचार एवं सोच आज प्रासंगिक : खेमका, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsVijay Khemka Pays Tribute to Atal Bihari Vajpayee on Good Governance Day

वाजपेयी के आदर्श विचार एवं सोच आज प्रासंगिक : खेमका

-पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन दिवस पर नमन किया पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर विधायक विजय खेमका ने सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:15 AM
share Share
Follow Us on
वाजपेयी के आदर्श विचार एवं सोच आज प्रासंगिक : खेमका

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर विधायक विजय खेमका ने सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। अटल जन्म शताब्दी महोत्सव पर विधायक ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी की उदारवादी सोच सिद्धान्ती व मूल्यों पर आधारित राजनीतिक, स्पष्टवादिता ने उन्हें सभी दलों में सदैव लोकप्रिय और जनप्रिय बनाए रखा। राष्ट्रनीति के पथ पर चलने वाले राजनेता ने मां भारती की सदैव सेवा को ही अपना धर्म बना लिया था। अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार ने देश को सुशासन और प्रगति के पथ पर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाया। सुशासन की यात्रा में आज मोदी की सरकार भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के पथ पर अग्रसर है। विजय खेमका ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श विचार एवं सोच आज प्रासंगिक है। सुशासन दिवस पर राष्ट्र पुरुष की जयंती को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी बूथों पर अटल जन्म शताब्दी महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर विजय खेमका ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें याद कर कोटि कोटि नमन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।