VHP Meeting in Purnia Celebrates Tulsi Puja and Organization Expansion विहिप के नगर प्रखंड की बैठक में विस्तार पर चर्चा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsVHP Meeting in Purnia Celebrates Tulsi Puja and Organization Expansion

विहिप के नगर प्रखंड की बैठक में विस्तार पर चर्चा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विहिप संगठन विस्तार एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम को लेकर के नगर प्रखंड की बैठक सहारा पंचायत के अखेरा बाबा स्थान में प्र

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:05 AM
share Share
Follow Us on
विहिप के नगर प्रखंड की बैठक में विस्तार पर चर्चा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।विहिप संगठन विस्तार एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम को लेकर के नगर प्रखंड की बैठक सहारा पंचायत के अखेरा बाबा स्थान में प्रखंड सहसंयोजक दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील भगत ने कहा कि तुलसी पूजन दिवस है। इस अवसर पर हमलोग तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किए हैं। दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार से मिले निर्देश के अनुसार संगठन का विस्तार के नगर प्रखंड के सभी पंचायतों एवं गांवों में करने की सारी तैयारी कर ली गई है। अब जिला के अधिकारियों को बुलाकर घोषणा कराई जाएगी। इस अवसर पर तुलसी पूजन भव्य रूप से किया गया। तुलसी माता का आरती किया गया। प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सुनिल भगत, दिलीप कुमार सिंह , किशोर कुमार, संतोष कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार झा , शुशील कुमार मंडल,राजन कुमार, रविन्द्र मालाकार, किशोर कुमार रजक, सहित अनेक गणमान्य लोगों की अहम उपस्थित एवं भागीदारी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।