‘तुलसी के पौधा में लक्ष्मी का वास
-फोटो-पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में तुलसी पूजन कार्यक्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामबाग स्थित विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विहिप के सभी आयाम बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप जिला सहमंत्री विनीत भदोरिया ने किया। कार्यक्रम प्रमुख बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार एवं करण चौधरी ने कार्यक्रम स्थल को भगवा ध्वज एवं रंगोली बनाकर आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। तुलसी पूजन एवं आरती दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका निकिता कुमारी एवं शालिनी कुमारी ने छोटी कुमारी, मोनिका,नन्दनी,परी के सहयोग से किया। तुलसी पूजन कार्यक्रम के अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, विनीत भदोरिया, मृत्युंजय महान, अमित कुमार साह, निलाभ रंजन झा,मंतोष कुमार झा, मुकेश कुमार, करण चौधरी, अमित मिश्रा, मिस्टर गांधी,अनिस, बिट्टू, ब्रजेश, कृष्णा,अंजन कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अन्त में खिचड़ी महा प्रसाद का वितरण किया गया। जिला सहमंत्री विनीत भदोरिया ने कहा कि तुलसी पूजन दिवस का हिन्दू धर्म एवं संस्कृति में बहुत महत्व है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है समझिए वहां साक्षात् लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके सेवन से कैंसर जैसे कई असाध्य रोग दूर होते हैं। तुलसी का पूजन एवं आरती प्रत्येक सनातनी लोगों को सुबह-शाम करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ता के प्रति विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद अर्पित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।