यूपी के ट्रक में नारियल के नीचे विदेशी शराब, तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो : बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट पर पर वाहन जांच के दौरान यूपी नम्बर ट्रक से 1818 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर

यूपी के ट्रक में नारियल के नीचे विदेशी शराब, तस्कर गिरफ्तार

बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट पर पर वाहन जांच के दौरान यूपी नम्बर ट्रक से 1818 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मद्य निदेश विभाग ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दालकोला चेक पोस्ट मद्य निषेध प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कच्चे नारियल (डाभ) ने नीचे छुपा कर ले जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या यूपी 14 केटी 6846 की जांच के दौरान कच्चा नारियल के नीचे से 205 काटून में 1818 लीटर विदेश शराब मिली है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर सह ट्रक चालक जाहुल उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जाहुल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी निवासी मरहूम साबिर अली का पुत्र है। ट्रक चालक असम से शराब लादकर पूर्णिया की ओर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।