ट्रेन से कटकर मौत, नहीं हो पायी पहचान

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो- 09purn01-रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटनास्थल पर जांच करती आरपीएफ एवं पुलिस।

ट्रेन से कटकर मौत, नहीं हो पायी पहचान

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।कटिहार-जोगबनी रेल खंड के रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप पीलर संख्या 22/5 अगाटोला अंसारी टोला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की वेशभूषा और शरीर पर लदे कई परतों वाले कपड़ों को देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहा होगा। घटना सुबह-सुबह की है जब अंधेरे के कारण व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ के नीलमणि माथुर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मुफस्सिल थाना और जीआरपीएफ को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही जीआरपीएफ प्रभारी नितेश कुमार, मुफस्सिल थाना के एसआई अरविंद कुमार एवं नितिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जीआरपीएफ ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। जीआरपीएफ प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।