
विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए: कुलपति
-फोटो : 04purn67-कुलपति को कार्यक्रम स्थल पर ले जाते एन सी सी केडेट। बनमनखी, संवाद सूत्र। विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक पढ़ाई तक सीमित न रहकर विभिन
बनमनखी, संवाद सूत्र। विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक पढ़ाई तक सीमित न रहकर विभिन्न पाठयक्रमेतर गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। यह समय विद्यार्थियों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए उन्हें लक्ष्य के अनुरूप गंभीरता, मेहनत और सच्चे समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। उक्त बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव के समापन समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। प्रो. सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का असली परिचय उसके विद्यार्थी होते हैं जो आगे चलकर राज्य, समाज और राष्ट्र के भविष्य की धुरी बनते हैं।

कुलपति ने जी.एल.एम. कॉलेज की शिक्षा, संस्कृति और अनुशासनात्मक व्यवस्था की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की साफ-सफाई और विधि व्यवस्था देखकर वे अत्यंत संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कॉलेज के विकास और सुधार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। अपने आह्वान में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे कॉलेज से विदा होते समय अपने योगदान और उपलब्धियों से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जिससे आने वाले समय में यह संस्थान और भी ऊँचाइयों पर दिखाई दे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार भारतीय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला होते हैं। खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। डॉ. भारतीय ने कहा कि महाविद्यालय परिवार को गर्व है कि पिछले सात दशकों से यह संस्था शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर योगदान देती आ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने जीवन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएं ------ -प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित : --- -समापन दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि उनमें आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने का उत्साह बना रहे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि एवं विद्वान भी उपस्थित रहे, कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मी मुख्य रूप से डॉ. रमीज़ अहमद, कौशल किशोर प्रसाद, डॉ. चांदनी कुमारी, डा. आनंद सागर, डॉ. आसिफ इकबाल, सुबोध कुमार साह, अमरेंद्र कुमार मेहता, सरोज राम, किशोर कुमार, अमित कुमार, अमरनाथ कुमार, वकील साह, करण कुमार सहित अन्य आमंत्रित अतिथि सम्मिलित थे। समारोह में महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. शारदा वंदना एवं बाबुल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। --- -अभाविप ने दिया आवेदन : ------- -बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय आगमन पर कुलपति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनमनखी पूर्णिया पश्चिम जिला संयोजक साजन कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया है। कुलपति को आवेदन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ताओं ने कहा है कि गोरेलाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी में वर्ष 1998 से बंद स्नातकोत्तर की पढ़ाई को अभिलंब प्रारंभ कराया जाए। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संबंधित मुलभूत सुविधा अभिलंब सुदृढ़ किए जाए। मौके पर अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखर कुमार, नगर मंत्री प्रहलाद कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, नीरज कुमार आनंद, प्रीतम कुमार, अमन कुमार, संतोष झा, श्याम देव पासवान, विजय पासवान, शहीद दर्जनों छात्र एवं छात्राएं सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




