
बिना परमिशन के कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सख्ती
बनमनखी, संवाद सूत्र। बिना परमिशन के गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के खेल मैदान पर कार्यक्रम के आयोजन को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
बनमनखी, संवाद सूत्र।बिना परमिशन के गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के खेल मैदान पर कार्यक्रम के आयोजन को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार भारतीय ने बताया कि मेरा युवा भारत, पूर्णिया द्वारा बिना किसी परमिशन के खेल मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों द्वारा कॉलेज प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। संस्थान के नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलाधिपति राज्यपाल को संपूर्ण रिपोर्ट प्रेषित करते हुए कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इन दिनों विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के खेल मैदान पर प्रेक्टिस चल रहा है। जब छात्र-छात्रा को महाविद्यालय के मैदान पर प्रैक्टिस के लिए ले जाया गया तो वहां देखा गया कि बिना किसी परमिशन के खेल मैदान पर टैंट आदि लगा हुआ है तथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिना किसी परमिशन के इस प्रकार आयोजन करना नियमों का उल्लंघन है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




