ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

पूर्णिया सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

पूर्णिया खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार से आ रही सीमेंट से लदी ट्रक ने एक साथ दो लोगों को कुचल दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतक रानीपतरा फसिया निवासी मो. आलम था। जो...

पूर्णिया सड़क दुर्घटना में दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 31 Aug 2018 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार से आ रही सीमेंट से लदी ट्रक ने एक साथ दो लोगों को कुचल दिया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतक रानीपतरा फसिया निवासी मो. आलम था। जो साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने उसे कुचल दिया। जबकि दूसरा मालदा हरिश्चंद्रनगर का रहने वाला 45 वर्षीय मृतक हबीबुर्रहमान था। जो अपने पिता के इलाज के लिए ऑटो से सदर अस्पताल ले जा रहा था। बेलगाम ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारा। ऑटो के किनारे सवार हबीबुर्रहमान सड़क पर घिर गया। पीछे से आ रही बेलगाम ट्रक ने रौंदते हुए आगे निकल रहा था। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया।

सुबह साढ़े नौ बजे के करीब की है। सीमेंट से भरा ट्रक बेलगाम स्पीड में नो इंट्री के बावजूद प्रवेश कर रहा था। इस बीच उसका पहला शिकार मजदूर बना। फिर आगे ऑटो चालक को उसने अपना शिकार बनाया। हालांकि इस घटना के बाद से उपद्रवियों ने लगातार ढ़ाई घंटे तक खुश्कीबाग, कटिहार मोड़ को अपने कब्जे में रखा। जगह-जगह आगजनी की। पुलिस की मोटरसाइकिल से लेकर गश्ती गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। हर आने जाने वाली गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस वालों के साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों भी इस आक्रोश की चपेट में आए। उपद्रवियों ने मीडियाकर्मियों का कैमरा तोड़ दिया। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि जो भी उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया है। उसकी फुटेज की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें