ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियादो घर जलकर राख 50 हजार से अधिक की संपत्ति स्वाहा

दो घर जलकर राख 50 हजार से अधिक की संपत्ति स्वाहा

पूर्णिया पूर्व। एक संवाददाता मुफसिल थाना क्षेत्र के धरमगंज में शनिवार दोपहर अचानक घर...

दो घर जलकर राख 50 हजार से अधिक की संपत्ति स्वाहा
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 28 Mar 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया पूर्व। एक संवाददाता

मुफसिल थाना क्षेत्र के धरमगंज में शनिवार दोपहर अचानक घर में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित दीवानगंज निवासी मनोज सिंह ने बताया कि धरमगंज स्थित कामत पर थे। इसी दौरान अचानक दोपहर मे घर से आग की लपटें दिखाई पड़ा हम लोगो ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों घर जल कर राख हो गया घर में रखा सारा सामान जल गया। वही घर मे सोए पुत्र को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बहार निकाल लिया। गृह स्वामी मनोज सिंह ने बताया कि 10 दिन पूर्व घर के बगल में लगे करेला का खेत भी अज्ञात लोगों के द्वारा उजार दिया था। अगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही मुफसिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें