ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियादो दिन बाद फिर चौक चौराहे पर जलाया गया अलाव - रिवाइज खबर

दो दिन बाद फिर चौक चौराहे पर जलाया गया अलाव - रिवाइज खबर

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता दो दिन बंद रहने के बाद निगम की तरफ से फिर

दो दिन बाद फिर चौक चौराहे पर जलाया गया अलाव - रिवाइज खबर
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 24 Jan 2021 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन बाद फिर चौक चौराहे पर जलाया गया अलाव

पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता

दो दिन बंद रहने के बाद निगम की तरफ से फिर से अलाव जलाना शुरू किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार को किसी भी जगह पर अलाव नहीं जलाया गया था। शनिवार को देर शाम शहर के चिन्हित सात जगहों पर 25-25 किलो लकड़ी फिर गिराई गई है।

सड़क किराने जीवन बसर करने वाले गरीबों और बेआसरा रिक्शा चालकों की सुविधा के लिए निगम की तरफ अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को भी शाम में शहर के सात चौक चौराहे परे निगम की तरफ से अलाव जलाया गया। हर चौराहे पर 25 किलो लकड़ी जलाई गई। गरीबों को सर्दी से बचाव के लिए नगर निगम की तरफ से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। 12 जनवरी 2021 से लगातार शहर के सात चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। बस स्टेंड, गिरजा चौक, सदर अस्पताल, टैक्सी स्टेंड, खुश्की बाग, सनौली चौक पर हर शाम 25-25 किलो लकड़ी से अलाव जलाया जा रहा है। इस गुरुवार और शुक्रवार दो दिन सर्दी कम रहने के कारण अलाव की व्यवस्था नहीं की गई जबकि शनिवार को सर्दी ज्यादा होने के कारण फिर से अलाव की व्यवस्था को शुरू किया गया। आर एन साव चौक पर खड़े रिक्शा चालक राकेश ऋिषि ने बताया कि दो दिन से लकड़ी नहीं जलाई गई थी। इसके कारण हम लोगों को परेशानी हुई। मोहन महतों ने बताया कि बहुत कम लकड़ी जलाई जाती है जो दो दो तीन घंटे में खत्म हो जाती है। रात के सिर्फ राख बच जाता है। निगम के कर्मचारी दीपक सिन्हा ने बताया कि दो दिन मौसम ठीक रहने के कारण अलाव नहीं जले थे लेकिन शनिवार को सर्दी बढते ही फिर से अलाव की व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है।

नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया कि तेज सर्दी शुरू होने के बाद से ही हर शाम चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है। जब तक सर्दी पड़ेगी ये व्यवस्था जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें