चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
जानकीनगर। एक संवाददाता
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर फरसाही पंचायत के महराजी गांव में कुणाल राणा की घर में गत शुक्रवार की रात चोरी के मामले में दो लोगों को जानकीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आरोपी रमजानी गांव का मो. जमाल तथा कमलपुर गांव का नकुल पासवान है। जानकीनगर थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि चोरी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।