दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान के तहत फरार दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राम चन्द्र...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 25 Aug 2022 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें
बायसी, एक संवाददाता।
डगरूआ थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान के तहत फरार दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राम चन्द्र मंडल ने बताया कि अभियान चलाकर फरार वारंटी की गिरफ्तारी हुई। जिसमें कांड संख्या 66/16 में कमल राय पिता स्व लालजी राय निवासी सिंघिया ठठोल पंचायत तथा कांड संख्या 301/14 में सुनील ऋषि पिता राजेन्द्र ऋषि निवासी मझुआ से गिरफ्तार किया गया है। दोनों डगरूआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसे छापामारी के दौरान उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
