Tribute to Freedom Fighter Devanath Rai on His Death Anniversary in Purnia जयप्रकाश सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि मनाई, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTribute to Freedom Fighter Devanath Rai on His Death Anniversary in Purnia

जयप्रकाश सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि मनाई

-फोटो--फोटो- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश सेवा संस्थान में संस्थान के प्रथम अध्यक्ष पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनाथ राय की प

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:10 AM
share Share
Follow Us on
जयप्रकाश सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि मनाई

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जयप्रकाश सेवा संस्थान में संस्थान के प्रथम अध्यक्ष पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवनाथ राय की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता संस्था के सचिव कुमार उत्तम सिंह ने किया, जबकि मंच का संचालन गौतम वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बीके घोष ने की। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय राय का संपूर्ण जीवन एक साधारण व्यक्ति की तरह बीता। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। 1977 में पूर्णिया से विधायक भी हुए और अपनी ईमानदारी की अलग मिसाल छोड़ी जो आज तक कायम है। संस्था के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किया और वहां पर प्रशिक्षण में दिलाने का काम करते थे। आज के दिन उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। संस्था उनका हमेशा ही ऋणी रहेगा और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है। इस मौके पर कुमार उत्तम सिंह, गौतम वर्मा, डॉ बीके घोष, अमन कुमार, धीरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, रितु, संजय कुमार आदि के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।