Tribute to Dr SP Singh Renowned Physician of Purnia Passes Away सीनियर डॉक्टर एसपी सिंह का निधन, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTribute to Dr SP Singh Renowned Physician of Purnia Passes Away

सीनियर डॉक्टर एसपी सिंह का निधन

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० एस पी सिंह( सीनियर) का निधन हो गया। उनके निधन पर प

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 24 Dec 2024 12:09 AM
share Share
Follow Us on
सीनियर डॉक्टर एसपी सिंह का निधन

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० एस पी सिंह( सीनियर) का निधन हो गया। उनके निधन पर पूरा पूर्णिया शोकाकुल है। सीनियर एसपी सिंह एक बड़े फिजिशियन थे और शहर के जाने माने हस्ती के रूप में उनकी पहचान थी। लोग बताते हैं कि वे एक डॉक्टर ही नहीं बल्कि फरिश्ता थे। कभी भी उन्होंने अपने पेशा का व्यवसायीकरण नहीं होने दिया। जिस रोग का इलाज कहीं नहीं वह सीनियर एसपी सिंह करते थे। उनके निधन पर पूरा पूर्णिया का मेडिकल हब में मायूसी है। आईएमए ने भी गहरा शोक जताया है। इधर सीनियर एसपी सिंह के निधन पर विधायक विजय खेमका ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। विधायक ने कहा चिकित्सा एवं समाज सेवा क्षेत्र में निरंतर सेवा देने वाले डॉ० एस पी सिंह के नहीं रहने से एक युग का अंत हो गया है। चिकित्सा क्षेत्र में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को परमात्मा दुःख सहने की शक्ति दें तथा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।