Purnia News: मुफस्सिल थाना को मिला नया प्रभारी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: पूर्णिया एसएसपी शौर्य सुमन ने कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कई थानाध्यक्षों का तबादला किया है। नए पदाधिकारियों की तैनाती के तहत, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम को मधुबनी भेजा गया है, जबकि विवेक कुमार को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कदम बेहतर कानून-व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Purnia News: मुफस्सिल थाना को मिला नया प्रभारी

Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्णिया एसएसपी शौर्य सुमन ने कई थानों के थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में नए पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सुदीन राम का तबादला मधुबनी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार को मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।