Purnia News: लिपिकों को प्रशिक्षण ताकि सरकारी कामकाज में आये तेजी
Purnia News: -11purn2-दीप जलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला अधिकारी। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में लिपिकों के

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में लिपिकों के लिए दो दिवसीय (11 एवं 12 सितंबर 2026) विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को जिला पशुपालन कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य जिले में कार्यरत लिपिकों की कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि करना है, ताकि आम जनमानस से जुड़े सरकारी कार्यों का निष्पादन अधिक सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो सके। जिला प्रशासन पूर्णिया की यह सकारात्मक पहल प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने, पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में तेजी लाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लिपिकों को निर्देशित किया कि वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने बल देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों का निष्पादन नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के प्रथम दिन वरीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं वित्तीय नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार एवं जिला स्थापना उप समाहर्ता इन्द्रजीत कुमार ने बिहार सेवा संहिता, विभागीय कार्यवाही, बिहार पेंशन नियमावली, बिहार सरकारी सेवा नियमावली तथा बिहार वित्तीय नियमावली के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों को नवीनतम विभागीय दिशा-निर्देशों एवं अद्यतन कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से अवगत कराया गया।


