सहयोग शिविर में नया आवेदन प्राप्त होने पर 30 दिनों में होगा निष्पादन
-ऐसे आवेदन उसी दिन अथवा अधिकतम अगले कार्य दिवस तक सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायतों एवं आ

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायतों एवं आवेदनों के अग्रसारण, निष्पादन एवं अनुश्रवण के मानक कार्य प्राणी के संबंध में उप विकास आयुक्त -सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को महानंदा सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का आयोजन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी महानंदा सभागार में मौजूद थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सहयोग शिविर की निर्धारित तिथि से 30 दिन पूर्व आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है।
आवेदन की प्रक्रिया
शिविर से पूर्व प्राप्त सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा तथा शिविर की तिथि तक यथासंभव उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर के दिन यदि कोई नया आवेदन प्राप्त होता है तो उसे उसी दिन अथवा अधिकतम अगले कार्य दिवस तक सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ऐसे आवेदनों का अंतिम रूप से निष्पादन आवेदन प्राप्ति की तिथि से अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
अनुश्रवण की व्यवस्था
प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई का विवरण पोर्टल पर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रूप से दर्ज किया जाएगा, ताकि आवेदन की स्थिति का सतत् अनुश्रवण किया जा सके। इस प्रकार प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतवार निर्धारित तिथि एवं स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जन शिकायतों की प्राप्ति अग्रसारण, निष्पादन एवं मॉनिटरिंग को सुव्यवस्थित हेतु सहयोग पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पोर्टल का उद्देश्य
पोर्टल का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को घर बैठे ही अपने शिकायतों या आवेदन पोर्टल के माध्यम से समर्पित किया जा सकता है और उसकी पावती पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त कराई जाय। प्राप्त शिकायतों का अग्रसारण एवं निष्पादन निर्धारित समय अवधि में प्रत्येक स्तर के पदाधिकारी द्वारा पूर्ण जवाब देही के साथ सुनिश्चित की जाए।
वर्गीकरण की जानकारी
प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सहयोग पोर्टल पर आवेदनों को वर्तमान में दो प्रकार से वर्गीकृत करने की जानकारी दी गई। इस प्रकार जिलाधिकारी द्वारा सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं आवेदनों के अग्रसारण,निष्पादन एवं उसकी अनुश्रवण के लिए मानक कार्यप्राणी (एसओपी) के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


