Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTraining Certificate Distribution in Purnia Empowering Women for Economic Growth
अगरबत्ती निर्माण : मार्केटिंग में दें ध्यान ताकि अधिक हो मुनाफा

अगरबत्ती निर्माण : मार्केटिंग में दें ध्यान ताकि अधिक हो मुनाफा

संक्षेप:

-फोटो : एसबीआई आरसेटी में 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के जिला अग्रणी प्रबंधक द

Jan 18, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के जिला अग्रणी प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ,जीविका से जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मंडल एवं मैनेजर जॉब्स रोशन प्रकाश, एफएलसी बीके सिन्हा एवं आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज द्वारा संयुक्त से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण कर किया गया। दीपक कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम महिलाओं के आत्मविश्वास एवं काम करने की प्रतिबद्धता को देखकर खुशी जाहिर की उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को कहा कि उन्हें सबसे बड़ी खुशी की बात यह हुई कि आप लोग ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र से यहां तक प्रशिक्षण प्राप्त करने आए यह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि हमारे समाज में महिलाओं को अभी भी कमतर आंका जाता है जबकि महिलाएं घर के बाहर, घर और अपने परिवार सभी की जिम्मेदारी बखूबी निभाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुष से पीछे नहीं हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थी को महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देने की बात कहीं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मैनेजर जॉब्स रोशन प्रकाश ने सभी 33 महिला प्रशिक्षणार्थी को अगरबत्ती के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा, समय के साथ इस क्षेत्र में नए-नए तकनीकों का उपयोग करने को कहा और मार्केटिंग क्षेत्र में विशेष ध्यान देने पर बल दिया। जिससे कि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक मुनाफा हो सके। आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज द्वारा आरसेटी में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षणार्थियों से अपने समाज के बेरोजगार युवक/युवतियों को भी आरसेटी भेजने का आग्रह किया गया। जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिले तथा दूसरों के लिए भी रोजगार सृजन करें। कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के संकाय माधव चन्द एवं रजनीकांत,कार्यालय सहायक पप्पू कुमार तथा दीपक कुमार सिंह और ऋषभ कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।