चलती ट्रेन में जेबकटी, 7100 रुपये ले उड़ा पाकेटमार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर चलती ट्रेन में जेबकटाने की घटना सामने आई है।

चलती ट्रेन में जेबकटी, 7100 रुपये ले उड़ा पाकेटमार

जानकीनगर, एक संवाददाता।पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर चलती ट्रेन में जेबकटाने की घटना सामने आई है। सहरसा से पूर्णिया जा रही पैसेंजर ट्रेन (संख्या-75258 डाउन) में एक यात्री के पैंट की पिछली जेब से 7100 रुपये निकाल लिए गए। घटना जानकीनगर और बनमनखी के बीच की बताई जा रही है।

घटना का विवरण

चोपड़ा बाजार वार्ड संख्या-09 के निवासी पीड़ित निलेश कुमार इलाज के लिए पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान किसी पाकेटमार ने मौका देखकर उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और बनमनखी जंक्शन के पास फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर और राजकीय रेल थाना बनमनखी के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यात्री सुरक्षा पर चिंता

यात्रियों का कहना है कि पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच का रेलखंड इन दिनों पाकेटमारी और मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोहों के लिए आसान निशाना बन गया है। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के बीच प्लेटफार्म और ट्रेनों के बोगियों में सुरक्षा-व्यवस्था बढायी गयी है तथा छिनतई, पाकेटमारी गिरोह और नशा खुरानी के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था में सुधार

वहीं रेल पुलिस अधीक्षक कटिहार हरिशंकर कुमार ने बताया कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और छिनतई व नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में दो आरोपियों अररिया जिले के अमलेश कुमार और मो. हसीम को चोरी के मोबाइल के साथ मुरलीगंज से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई थी?
यह घटना पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर जानकीनगर और बनमनखी के बीच हुई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।