सड़क हादसे में युवक की मौत :
Mar 06, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
-बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए परिजन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लाइन बाजार में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कसब

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लाइन बाजार में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के खौरबारी निवासी तस्लीम (30) के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तस्लीम किसी काम से बाइक से शहर आया था। लाइन बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिसके बाद वह घायल हो गया। जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को साथ ले गए। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिंहा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


