रात में टहलने निकले श्रमिक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
मीरगंज, एक संवाददाता। दमैली पंचायत अंतर्गत कहार टोला निवासी 23 वर्षीय युवक उदय कुमार की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया रविव

मीरगंज, एक संवाददाता। दमैली पंचायत अंतर्गत कहार टोला निवासी 23 वर्षीय युवक उदय कुमार की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया रविवार को देर शाम मृतक उदय कुमार अपने खेत की ओर टहलने निकला था। इसी दौरान अमारी नहर से पूरब एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल उदय कुमार को इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया, लेकिन पूर्णिया ले जाने के दौरान ही रविवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक उदय कुमार दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उनकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से यह घटना घटी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




