स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, छात्र की मौत
-06purn12-मृतक की फाइल फोटो। मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के डकैता पेट्रोल पंप के समीप कुर्सेला-जोगबनी स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 1

मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र के डकैता पेट्रोल पंप के समीप कुर्सेला-जोगबनी स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चिकनी डुमरिया पंचायत के डकैता डीहटोला वार्ड संख्या 12 निवासी मो. इमरान आलम के रूप में हुई है। उसने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। बताया जाता है कि वह अपने भाई के साथ घरेलू कार्य को लेकर मीरगंज बाजार जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में इमरान आलम और उसका भाई रेहान आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। रेहान बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रामपुर ग्वालटोला थाना कुर्सेला जिला कटिहार निवासी निगम कुमार भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान इमरान आलम की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। इमरान की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए पूर्णिया भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


