दर्दनाक : टैंकर की ठोकर से छह साल के बच्चे की मौत
--- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसे में छह साल के बच्चे की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को करीब नौ बजे सदर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसे में छह साल के बच्चे की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को करीब नौ बजे सदर थाना के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक बच्चे की पहचान जीरोमाइल निवासी सदानंद राम के छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीरोमाइल के समीप कुछ बच्चे रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान कसबा की ओर से आ रहे अनियंत्रित एक गैस टैंकर की चपेट में बच्चा आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद टैंकर को ढाबा के समीप लगाकर चालक भाग निकला।
बच्चे की मौत के बाद परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आये। लोगों का कहना था कि टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। जिससे दुर्घटना घटी है। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे जीरोमाइल- नेवालाल चौक बायपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार सदल-बल पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। करीब एक घंटे बाद जाम हटाया जा सका और यातायात सुचारू किया जा सका। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



