Tragic Accident at Gulabbag Gunda Chowk Truck Crushes Two Youths अनियंत्रित ट्रक ने दो को कुचला, एक की मौत, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTragic Accident at Gulabbag Gunda Chowk Truck Crushes Two Youths

अनियंत्रित ट्रक ने दो को कुचला, एक की मौत

पूर्णिया के गुलाबबाग गुंडा चौक पर मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक, रमेश भगत, की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 17 Sep 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित ट्रक ने दो को कुचला, एक की मौत

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गुलाबबाग गुंडा चौक एनएच 31 सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक दो युवक को कुचल दिया। इलाज के दौरान जीएमसीएच में एक युवक की मौत हो गयी। दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान चंदन नगर, गुलाबबाग थाना क्षेत्र निवासी रमेश भगत पिता श्रीराम भगत के रूप में हुई है। मौके पर गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने एनएच 31 सड़क मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम रहा। बताया जा रहा है कि मृतक सड़क पार कर रहा था इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलावस्था उसे जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उक्त ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल व गति-नियंत्रण के अभाव के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिन पर प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए। लोगों की मांग थी कि गुलाबबाग गुंडा चौक के समीप लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए सड़क किनारे सिग्नल लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।