पटना मॉडल में बनेगा ट्रैफिक पुलिस के लिए शेड
-हिन्दुस्तान असर : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक ड्यूटी संभालने वाली पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके लिए श

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर में चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक ड्यूटी संभालने वाली पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके लिए शहर में पटना मॉडल में अस्थाई शेड का निर्माण होगा। जिसमें बैठने की सुविधा के साथ वॉशरूम की व्यवस्था होगी। यह शेड खासकर उन जगहों पर बनेगा, जहां शेड के अभाव में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करनी पड़ती है। आपके अखबार हिन्दुस्तान ने चिलचिलाती धूप में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस को हो रही परेशानी को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद पुलिस महकमे ने इस दिशा में पहल तेज कर दी है। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि पटना ट्रैफिक पुलिस से अस्थाई शेड के स्ट्रक्चर की तस्वीर मांगी गई है।
इसके बाद इस दिशा में काम चालू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में बने हर ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट पर पानी की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए शहर में संचालित पानी सप्लाई प्लांटों से पानी मंगाकर पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।-: दर्जन भर जगहों पर नहीं हे सुविधा:---शहर में करीब दर्जन भर सुविधा विहीन प्वाइंट हैं, जहां कड़ी धूप में पुलिस ट्रैफिक की व्यवस्था को संभाल कर आमजन की राहों को राहों को बना रही है। जिनमें खासकर खुश्कीबाग ओवरब्रिज, खीरू चौक, रजनी चौक, आस्था मंदिर चौक, नगर निगम चौक, मधुबनी चौक, नेवालाल चौक, लखन चौक, जीरोमाइल चौक, पंचमुखी चौक शामिल हैं। इन प्वाइंट पर एक अदद शेड तक नहीं है। कुछ स्थानों पर शेड तो हैं, परन्तु वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है। वॉशरूम के अभाव में खासकर महिला पुलिस कर्मियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में अन्य सरकारी व निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है। बिना शेड वाले प्वाइंटों में से कुछ जगहों पर पुलिस कर्मियों को पेड़ की छांव का सहारा ले रहे हैं। इन परेशानियों के बावजूद पुलिस कर्मी प्रचंड गर्मी की चिलचिलाती धूप व बरसात के पानी को बरदाश्त कर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


