होलिका दहन के लिए मंदिर समिति ने एसपी को दिया आमंत्रण

Mar 02, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

गढ़बनैली, एक संवाददाता। शिवशक्ति पीठ सार्वजनिक मां महाकाली मंदिर श्रीराम ठाकुर बाड़ी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक स्वीटी सोहरावत से मुला

होलिका दहन के लिए मंदिर समिति ने एसपी को दिया आमंत्रण

गढ़बनैली, एक संवाददाता।शिवशक्ति पीठ सार्वजनिक मां महाकाली मंदिर श्रीराम ठाकुर बाड़ी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक स्वीटी सोहरावत से मुलाकात कर तीन मार्च मंगलवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक एवं सचिव बमबम साह, अध्यक्ष प्रिंस पंकज, उपाध्यक्ष दीपक मंडल, अप्पू साह, अभिषेक झा, प्रिंस शर्मा, गौतम शर्मा, प्रकाश साह, संयुक्त सचिव राहुल साह, आमिर खान सहित वैश्य समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक शामिल थे। आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वीटी सोहरावत ने कार्यक्रम में आने का हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने जिलेवासियों से होली महापर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की। समिति के संयोजक बमबम साह ने बताया कि कसबा आर्य नगर हाट स्थित मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सनातन परंपरा के अनुसार आचार्य तिवारी बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।