Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTiranga Yatra Celebrates Azadi Ka Amrit Mahotsav in Mirganj
-तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का दिया संदेश :

-तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का दिया संदेश :

संक्षेप:

मीरगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई विनय कुमार सिंह और अन्य नेताओं ने की। इस दौरान युवा और स्थानीय लोग...

Fri, 15 Aug 2025 02:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

मीरगंज, एक संवाददाता। आजादी के अमृतमहोत्सव को लेकर धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज बाजार मे भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, युवाओं, सहित स्थानीय बुद्धिजीवियों ने एकजुटता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे मीरगंज मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और अभिनंदन कुमार,धीरेंद्र साह उर्फ कटकून,सुनील सिंह आदि इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी की अहम भूमिका रही। तिरंगा यात्रा की शुरुवात मीरगंज बाजार के मुख्य चौराहे से शुरू किया गया । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लेकर युवाओं सहित स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हुए मीरगंज हनुमान मंदिर से कुरसेला रोड तरफ शिव मंदिर से होते हुए धमदाहा रोड सरसी रोड और पूर्णिया सडक मे भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया ।इस

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम, आदि लगाये गये नारे से चारों ओर गुंजायमान हो गया।