आग लगने से तीन घर जलकर राख
जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के खाता हाट वार्ड नंबर 6 में आग लगने से
जलालगढ़, एक संवाददाता।
प्रखंड के खाता हाट वार्ड नंबर 6 में आग लगने से तीन घर जल गए। आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दे रहे हैं। बताया जाता है कि सरजो खातून के घर लगी आग 3 घरों तक फैल गई। पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मंडल ने बताया कि आग में तीन घर पूरी तरह जल गए। घटना रात करीब 9:00 बजे रात की है। आग में 10 क्विंटल चावल, फर्नीचर कपड़ा एवं नगद 20000 रुपया जल गए। सरपंच तनु देवी ने बताया कि परिवार वालों द्वारा दमकल को खबर दी गई थी लेकिन दमकल नहीं आया। अगर दमकल समय पर जाता तो कुछ सामान को बचाया जा सकता था। समिति सदस्य ने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की है।
