शराब पीकर हंगामा करते तीन नशेड़ी गिरफ्तार
-26purn46-केनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर से शराब

केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए तीन नशेड़ी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के ही काझा पंचायत के काझा बनिया पट्टी गाँव निवासी सियाराम महलदार का 31 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार महलदार, सूर्यनारायण यादव का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव तथा काझा चौक निवासी सत्यनारायण शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश शर्मा है। बताया कि नंदन कुमार महलदार एवं राजकुमार यादव को उनके घर के समीप से तो अवधेश शर्मा को हरिपुर मुसहरी से गिरफ्तार किया गया है।
जिसमें अवधेश शर्मा अप्राथमिकी अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी नशेड़ी युवकों की जांच करायी गयी, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



