Purnia News: दो किराना दुकानों में चोरी का प्रयास, हल्ला होने पर हथियार छोड़कर भागा चोर

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत अंतर्गत अहिलगांव बेलवाड़ी चौक के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो किरा

Purnia News: दो किराना दुकानों में चोरी का प्रयास, हल्ला होने पर हथियार छोड़कर भागा चोर

Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत अंतर्गत अहिलगांव बेलवाड़ी चौक के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो किराना दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसी की नजर चोर पर पड़ गई और उसके द्वारा हल्ला किए जाने पर चोर मौके से सामान छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल से पुलिस ने थ्री नट, साहुल और चप्पल बरामद किया है। दुकानदार मुस्लिम पिता सैफुद्दीन तथा तबरेज आलम, पिता फजल आलम ने बताया कि दोनों की किराना दुकान है। रात करीब डेढ़ बजे चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों की नजर चोर पर पड़ गई।

हल्ला होने के बाद चोर पश्चिम दिशा की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि भागने के दौरान चोर ने एक गोली भी चलाई। हालांकि गोली चलने की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर के भागने की तस्वीर कैद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से मिले सामान को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: दो किराना दुकानों में चोरी का प्रयास, हल्ला होने पर हथियार छोड़कर भागा चोर