मौसम हुआ सुहाना, घरों से निकले लोग
पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। काफी दिनों के बाद बुधवार को मौसम सुहाना हुआ तो लोग घरों से निकले और सरस्वती पूजा को...

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।
काफी दिनों के बाद बुधवार को मौसम सुहाना हुआ तो लोग घरों से निकले और सरस्वती पूजा को लेकर जल्दी-जल्दी काम निपटाने लगे। मालूम हो कि पिछले 2 दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है और तापमान बढ़ता जा रहा है। जनवरी में जो सामान्य तापमान होना चाहिए उसी हिसाब से तापमान अपना कांटा बढ़ा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सवेरे से पुरवइया हवा चल रही थी। दोपहर होते-होते हवा की गति तेज हो गई और 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ ली। शाम होते होते हवा की रफ्तार कम हो गई। सुबह की आर्द्रता 98 प्रतिशत थी और विजिबिलिटी अधिकतम 300 किलोमीटर की गई। पूर्वानुमान है कि अभी सुबह-सुबह धुंध छाया रहेगा क्योंकि प्रतिचक्रवात से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। इधर 26 जनवरी को सरस्वती पूजा को लेकर बच्चों में जोश काफी ज्यादा जग गया है उन्हें तो ठंड भी बेअसर लग रहा है।