ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाशादी में आयी किशोरी भटकी

शादी में आयी किशोरी भटकी

पूर्णिया। चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि शादी घर एक

शादी में आयी किशोरी भटकी
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 16 Apr 2022 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया। चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि शादी घर एक किशोरी आई थी। घर से बाजार गई और भटक गई। किशोरी मधुबनी जिला की रहने वाली है। संयोगवश वही किशोरी के नगर थाने को ग्रामीणों के द्वारा सौंपा गया था। थाना प्रभारी विकास कुमार आजाद के द्वारा इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई।

सूचना के आधार पर किशोरी को संरक्षण में लेते हुए चाइल्ड कार्यालय लाया गया। किशोरी की उम्र लगभग 13 वर्ष है। किशोरी के अनुसार रिश्तेदार फूफा के यहां आई थी। शादी में सेहवान हाता जनता चौक और बाजार निकल गई। मधुबनी जिला के लोकहीं थाना अंतर्गत छजना गांव की रहने वाली है। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति सदस्य संतोष कुमार सिंह को दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें