ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियानदी से अज्ञात महिला की सरकटी लाश बरामद

नदी से अज्ञात महिला की सरकटी लाश बरामद

बनमनखी। संवाद सूत्र बनमनखी के महाराजगंज मे नदी मे अज्ञात महिला की सिरकटी...

नदी से अज्ञात महिला की सरकटी लाश बरामद
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 05 Mar 2021 04:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बनमनखी। संवाद सूत्र

बनमनखी के महाराजगंज मे नदी मे अज्ञात महिला की सिरकटी लाश मिली है। मृतका के सिर के साथ-साथ हाथ और पैर गायब है। जिससे महिला की नृशंस हत्या कर शव को नदी फेंकने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लाश महाराजगंज गांव से होकर गुजरने वाली कुशहा धार में फंसी हुई थी जिसे ग्रामीणों ने देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदल-बल गांव पहुंचे बनमनखी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर कुमार ने शव को बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि शव पानी से फूला हुआ है। जिससे मृतका की आयु का अनुमान तक लगाना मुश्किल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें