ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियादेह धंधे में शामिल आरोपी आज भेजे जाएंगे जेल, नाबालिग ने खोले राज.

देह धंधे में शामिल आरोपी आज भेजे जाएंगे जेल, नाबालिग ने खोले राज.

जीरोमाइल लखनघड़ी के साथ-साथ कसबा रोड स्थित शीशबाड़ी में भी हुई छापेमारी में गिरफ्तार 39 लोगों में से 20 को जेल भेजा जाएगा। मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को दिनभर इन सारे आरोपियों की...

देह धंधे में शामिल आरोपी आज भेजे जाएंगे जेल, नाबालिग ने खोले राज.
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 17 Jul 2018 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

जीरोमाइल लखनघड़ी के साथ-साथ कसबा रोड स्थित शीशबाड़ी में भी हुई छापेमारी में गिरफ्तार 39 लोगों में से 20 को जेल भेजा जाएगा। मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को दिनभर इन सारे आरोपियों की काउंसिलिंग की गयी। इसमें से सात नाबालिग से पूछताछ चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने की। वहीं 18 पीड़िता ने महिला पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनायी। पीड़िताओं ने 12 संचालिका और आठ पुरुषों पर इस धंधे में लाने का आरोप लगाया है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को महिला हेल्प लाइन भेजा जाएगा।

वहीं 12 संचालिका और आठ पुरुष कुल 20 लोगों को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं शीशाबाड़ी स्थित नौ मकान मालिकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही उन घरों को भी सील किए जाने की योजना है। सोमवार सुबह से ही सारे आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गयी। चाइल्ड लाइन के लोगों ने नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की।

नाबालिग लड़कियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बतायी कि उन्हें काफी छोटी उम्र में ही यहां पर लाया गया था। वो कोलकाता की रहने वाली है। सात साल से इस धंधे में है। अब उसके पास कोई दूसरा काम करने का हुनर नहीं है। इसलिए चाहकर भी देह मंडी से वो बाहर नहीं निकल पा रही है। यूपी से आयी एक नाबालिग ने बताया कि वो स्टेशन पर अपने परिवार के साथ थी। तभी उसे उठाकर यहां पर लाया गया था। इसके बाद से वो लगातार इस दलदल में फंसी हुई है। उसके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। इसलिए न चाहते हुए भी वो इस धंधे में फंसी हुई है। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि अगर वो संचालिका की बात नहीं मानती है तो उसे लोहे से दागा जाता है। साथ ही कई तरह की यातना भी दी जाती है। इसलिए वो अगर निकलने की सोचती भी है तो उसे पकड़राने का डर रहता है। क्योंकि पकड़ में आने के बाद जिंदगी काफी बुरी हो जाती है।

जीरोमाइल और शीशबाड़ी से बरामद लड़कियों ने एक लड़की आपबीती सुनायी किस तरह उसके चेहरे का संचालिका और उसके लोगों ने खराब कर दिया। कुछ दिनों तक वो ठीक-ठाक रही। मगर बाद में वो भाग कर चली गयी। जानकारी हो कि रविवार शाम लगातार छापेमारी के दौरान सदर थाने की पुलिस ने एक साथ 39 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। धंधे से जुड़े लोग आसपास के जिले भाग गए हैं। वहीं सोमवार को भी सदर थाने की पुलिस ने कटिहार मोड़, जीरोमाइल और शीशाबाड़ी में गश्ती की है। दूसरी तरफ दिन इन लोगों को छुड़ाने के लिए थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें