जिले में थैलीसीमिया रोगी की रक्त उपलब्धता के लिए अलग-अलग केन्द्र तय
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में थैलेसीमिया के 150 से अधिक रोगी हैं। इन रोगियों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में थैलेसीमिया के 150 से अधिक रोगी हैं। इन रोगियों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब पांच रक्त संग्रह केन्द्र से रक्त उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस सुविधा से रोगी को राहत मिल रही है। विदित हो कि जिले में थैलेसीमिया के रोगी सीमांचल में सबसे अधिक है। ऐसे में थैलेसीमिया के रोगी प्रत्येक पन्द्रह से बीस दिन के अंतराल रक्त की उपलब्धता की जरूरत पड़ती है। प्रत्येक थैलेसीमिया पीड़ित को पन्द्रह से अधिक गुजरने के साथ रक्त की कमी होने लगती है। ऐसे स्थिति में सभी को रक्त की जरूरत पड़ती है।
इस तरह से किसी एक रक्त संग्रह से इतनी बड़ी संख्या में रक्त की उपलब्धता संभव नहीं है। ऐसे स्थिति में जिले में पांच रक्त केन्द्र संग्रह से थैलेसीमिया पीड़ित को रक्त की उपलब्धता तय कर दी गई है। ऐसे में जीएमसीएच स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास के अलावा तीन निजी रक्त केन्द्रों से रक्त की उपलब्धत प्रदान की जाती है। इससे मरीज को किसी एक केन्द्र पर 20 से 30 की संख्या में रक्त लेने की जरूरत पड़ती है। इससे केन्द्र को भी सहुलियत होती है और थैलेसीमिया पीड़ित को भी आसानी होती है। किसी तरह की विशेष स्थिति में निर्धारित केन्द्र से नहीं मिलने की स्थिति में जीएमसीएच स्थित रक्त संग्रह केन्द्र से रक्त मिल जाता है। जीएमसीएच में थैलीसीमिया डे केयर और आउटडोर में दिखाने की सुविधा: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ितों के किसी तरह की परेशानी या फिर रक्त चढ़ाने की स्थिति में रोगी को देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अस्पताल में थैलीसीमिया डे कयर की सुविधा है। यहां प्रत्येक दिन लगभग आधे दर्जन से अधिक मरीज नियमित रूप से भर्ती रहते हैं। इससे थैलीसीमिया पीड़ित रोगी को किसी भी तरह की परेशानी दिखने की स्थिति में डे केयर में भर्ती कर समुचित उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। इससे रोगी को सहुलियत होती है। यहां रोगी के लिए 20 बेड की सुविधा है। इसके अलावा अन्य किसी तरह की परेशानी में जीएमसीएच के आउटडोर में रोगी को दिखाने की सुविधा है। इसके लिए सामान्य रोगी कतार में नहीं लगना पड़ता है। रोगी को अलग से सुविधा के अनुरूप आउटडोर में चिकित्सक देख लेते हैं। इससे सामान्य से लेकर गंभीर दोनों तरह के रोगी को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल जाता है। बोले अधिकारी: सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं कि थैलेसीमिया रोगी के लिए रक्त उपलब्ध कराने के लिए अलग अलग रक्त संग्रह केन्द्र से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। कभी कभी किसी केन्द्र से नहीं मिल पाने की स्थिति में जीएमसीएच से सुविधा दी जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


