ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाकलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ शुरू

धमदाहा। एक संवाददाता धमदाहा प्रखंड के किशनपुर बलवा पंचायत के कुकरौन नंबर एक में...

कलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSat, 16 Jan 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

कलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ शुरू

धमदाहा। एक संवाददाता

धमदाहा प्रखंड के किशनपुर बलवा पंचायत के कुकरौन नंबर एक में दस दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ को लेकर 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा का शुभारंभ कुकरौन स्थित बीएम मिनी हाट से आरंभ हुआ। कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर माधव नगर शिव मंदिर से होकर क्षेत्र की कई गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के गगनभेदी जयकारे भी लगाए। शोभायात्रा से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया है। दस दिनों तक चलने वाले इस श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से आए संत शिरोमणि प्रमोद वशिष्टजी महाराज अपने कथा वाचन से क्षेत्र के लोगों को गीता ज्ञान देंगे। श्रद्धालुओं को सुनने के अलावा श्री कृष्ण लीला से सुनने एवं देखने को मिलेगा। यज्ञ स्थल पर आयोजकों द्वारा दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने का प्रबंध किया गया है। यज्ञ स्थल पर ही मेडिकल कैंप लगाया गया है। किशनपुर बलुआ के मुखिया जितेंद्र जीतू, रमेश मिश्रा,नीरज ठाकुर,सचितानंद झा,कुमोद झा,संजय चौधरी, अरुण चौधरी, अरविंद यादव, नवल किशोर ठाकुर एवं दर्जनों युवक यज्ञ की तैयारी में जुट गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें