ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापड़ोसी राज्य से आए बादलों से तापमान में गिरावट

पड़ोसी राज्य से आए बादलों से तापमान में गिरावट

पड़ोसी राज्य से आए बादलों से तापमान में गिरावट

पड़ोसी राज्य से आए बादलों से तापमान में गिरावट
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 26 May 2019 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में दो दिन से बादल छाए हैं, जिसके कारण अधिकतम तापमान तीस से भी नीचे आ गया है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से बादलों ने ही यहां के मौसम को इतना प्रभावित किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी 48 घंटे की चेतावनी का अभी 24 घंटा बाकी है। अनुमान है कि इस चौबीस घंटे के दौरान शहर और इसके आसपास के इलाके में हल्की बारिश हो और बिजली चमके।

शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक 15 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रही। सुबह सात बजे तक हल्की फुहार आसमान से गिर रही थी। घर से बाहर निकलते ही चहरे पर इस फुहार को महसूस किया जा सकता था। पुरवा हवा भी चल रही थी। जिसके कारण मौसम रूमानी हो गया था। शक्तिनगर के रहने वाले अमित आनंद ने बताया कि मई के आखिर में जिस तरह का मौसम है यही मौसम पूर्णिया को मिनी दार्जिलिंग बनाता है। देश के दूसरे हिस्से में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन अपने शहर में अभी गर्मी का नामोनिशान नहीं है। वैसे शुक्रवार की तरह शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। इसके कारण तापमान और भी गिर गया। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम पापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से छह डिग्री कर्म है। जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के वेबसाइट के अनुसान 31 मई तक यहां पर बादल छाए रहने का अुनमान है। इसके दौरान कहीं कहीं पर हल्की बारिश, तेज हवा चलने और बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीके झा ने बताया कि जब तक पश्चिम बंगाल में मौसम सुधरता नहीं है तब यहां का मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं से बादल यहां पर आ रहे हैं और यहां के मौसम को भी प्रभावित कर रहे हैं। अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की उम्मीद कम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें