ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापांच डिग्री लुढका तापमान, एक दिन में साल की रिकार्ड बारिश

पांच डिग्री लुढका तापमान, एक दिन में साल की रिकार्ड बारिश

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को इस साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई। रात करीब पौने दो बजे बारिश शुरू हुई और रविवार को सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान...

पांच डिग्री लुढका तापमान, एक दिन में साल की रिकार्ड बारिश
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 10 Aug 2020 04:14 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को इस साल की सबसे ज्यादा बारिश हुई। रात करीब पौने दो बजे बारिश शुरू हुई और रविवार को सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान बारिश होने और वज्रपात की संभावना है।रविवार की सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो आंगन में पानी जमा था। दरअसल रात में खूब बारिश हुई। पौने दो बजे बारिश शुरू हुई। पहले घंटे में खूब बारिश हुई इस दौरान बादल भी खूब गरजे। उसके बाद बारिश हल्की हुई जो सुबह आठ बजे तक होती रही। इस दौरान 85.6 मिली मीटर बारिश हुई। एक दिन में ये इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले इस साल 57 मिली मीटर बारिश हुइ थी। रविवार को दिन भर धूप का खेल चलता रहा और दस बजे रात में फिर कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान कई जगहों पर बारिश होने, बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढक कर 31.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे वायुमंडल की आद्रता 100 प्रतिशत था जबकि शाम साढे पांच जब आद्रता 84 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें