सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार : तेजस्वी

सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार : तेजस्वी

संक्षेप:

-धमदाहा में बोले : राशन चोर-कमीशन खोर को हटाना है धमदाहा, एक संवाददाता। सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार देगी तेजस्वी सरकार। माय बहीन योजना के सप्ताह 14

Nov 08, 2025 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

धमदाहा, एक संवाददाता। सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार देगी तेजस्वी सरकार। माय बहीन योजना के सप्ताह 14 जनवरी को मां एवं बहनों के खाते में एक साथ पूरे साल का ₹30000 आ जाएगा। उक्त बातें महा गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव उच्च विद्यालय धमदाहा के क्रीड़ा मैदान में धमदाहा विधानसभा से राजद प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में हुए पहले चरण के चुनाव में बिहार के लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाते हुए एक तरफा मतदान महागठबंधन के समर्थन में किया। इसलिए एनडीए की सरकार तेजस्वी का रास्ता रोकना चाह रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

37 साल के नौजवान को रोकने के लिए एनडीए ने 30 हेलीकॉप्टर को मेरे पीछे लगा दिया है। ताकि बेरोजगार युवा पहले की भांति बेरोजगार रहे और गाड़ी भर भर कर दूसरे राज्य कमाने के लिए जाए। उन्होंने कहा कि राशन चोर, कमीशन खोर, भ्रष्टाचारियों को हटाना है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में परिवर्तन की बयार बह रही है। इसलिए धमदाहा एवं पूर्णिया के लोग महागठबंधन को अपना मत देकर इसकी रफ्तार और तेज कर दे। राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती एवं सीमा कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया।