अवैध राशि की वसूली के आरोप में शिक्षक निलंबित

May 06, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में, जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने चार शिक्षकों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोप में की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह निर्णय लिया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा छात्रों के नामांकन के लिए अनुचित लाभ मांगा गया था।

अवैध राशि की वसूली के आरोप में शिक्षक निलंबित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने अवैध वसूली के साथ-साथ अभद्र व्यवहार के मामले में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में डीईओ के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आलोक में उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय मोहनपुर रूपौली के पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अपने बच्चें के नामांकन हेतु अनुरोध करने पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षक अफरोज आलम, विद्यालय अध्यापक नवीन कुमार पोद्दार, विशिष्ट शिक्षक राजीव कुमार रंजन और विद्यालय लिपिक के द्वारा अभ्रद व्यवहार अनुचित लाभ के लिए किया गया।

निलंबन की प्रक्रिया

इसी आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मध्य विद्यालय धीमा भंगहा बनमनखी के छात्राओं द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक जय कुमार प्रकाश के विरूद्ध विद्यालय स्थानान्तरण प्रमाण पत्र में जानबूझ कर गलती करने तथा विद्यालय स्थानान्तरण प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु अवैध रूप से राशि वसूली करने का आरोप लगाया गया है, जिसके आलोक में अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

अन्य शिकायतें

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त रात्रि प्रहरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया बायसी गिथुन कुमार यादव द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जनवरी, 2025 से लेकर वर्तमान अवधि तक वेतन भुगतान नहीं करने, वेतन भुगतान हेतु अनुरोध करने पर उनके द्वारा बार-बार धमकी दिये जाने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई बायसी से अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस कारण से चार शिक्षकों को निलंबित किया गया?
चार शिक्षकों को अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोप में निलंबित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।