अभिभावक संगोष्ठी के लिए दिशा-निर्देश जारी

Feb 28, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

जलालगढ़ हाई स्कूल में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूरज कुमार सुधाकर की अध्यक्षता में प्रधान शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में 28 फरवरी को होने वाली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की तैयारी पर चर्चा की गई। अभिभावकों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया और वार्षिक परीक्षा की आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

अभिभावक संगोष्ठी के लिए दिशा-निर्देश जारी

जलालगढ़, एक संवाददाता। हाई स्कूल जलालगढ़ परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूरज कुमार सुधाकर की अध्यक्षता में प्राइमरी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 फरवरी को होने वाली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि ‘परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर प्रभावी चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावकों को आवश्यक जानकारी देना अत्यंत जरूरी है। बैठक में एफआरएस से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

जिन विद्यालयों में कम बच्चों का एफआरएस हुआ है, वहां प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। चेतना सत्र को अनुशासित और प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि लाउडस्पीकर व वाद्य यंत्र के माध्यम से सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम संचालित करें। इसके अलावा जिन विद्यालयों में शौचालय की कमी है और भूमि उपलब्ध है, वहां तत्काल बीआरसी में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। अपार आईडी अधिक से अधिक बच्चों का जनरेट करने पर भी बल दिया गया। अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।