घर से युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से युवक की संदिग्ध अव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। घटना सदर थाना के जीरोमाइल के समीप हुई है। घटना की सूचना पर पहुचे पुलिस पदाधिकारियों के साथ परिजन एवं बस्ती वालों ने तीखी बहसबाजी की। पहले तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया, बाद में पुलिस के समझाने पर वे पोस्टमार्टम के लिए माने। मृतक की पहचान मो याकिब उर्फ छोटू खान (25) के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता था। स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि होली के एक दिन पहले शाम में युवक बगल की एक बस्ती से गुजर रहा था।
इसी दौरान वहां एक युवक से कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत करा दिया गया। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से छोटू खान समेत 11 लोगो के खिलाफ सदर थाना में गाली- गलौज एवं मारपीट के साथ कुछ गंभीर मामले में एक केस दर्ज करा दिया गया। इस केस से युवक मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। गुरूवार दोपहर बाद छोटू के घर वाले बस्ती में किसी की मिट्टी के कार्यक्रम में चले गए थे। वापस लौटे तो युवक की लाश फंदे पर झूलती हुई पाई गई। परिजनों ने युवक पर हाल में दर्ज केस को मनगढ़ंत बताते हुए मामले में न्याय की मांग की। घटना की सूचना पर सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर एवं सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार समेत गुलाबबाग टीओपी की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सदर वन एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को उतार लिया था। मसलन जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


