
विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जंगलटोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतका पवन कुमार की 29 वर्षीय पत्नी
रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जंगलटोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतका पवन कुमार की 29 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी थी।घटना की सूचना मृतका के पति ने मैके वालों को दी। मृतका के मायके भागलपुर जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव से परिजन पहुंचे। मृतका का शव घर में नहीं देखकर ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतका के भाई रुद्र सिंह ने मृतका के पति सहित पंद्रह लोगों को नामजद करते हुए लिखित आवेदन थाना में दिया है। आवेदन में कहा है कि उसकी बहन सीमा कुमारी की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व मोहनपुर थाना क्षेत्र के जंगल टोला गांव निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी।

ससुराल वाले बीच-बीच में बहन को दहेज के रुपयों को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। किसी तरह समझा बुझाकर ससुराल वाले को शांत कर देते थे। रविवार की सुबह घटना की सूचना मिली। जैसे ही सभी जंगलटोला पहुंचे शव को कहीं छुपा दिया गया। मृतका के भाई ने आशंका जतायी है कि नामजद सभी लोगों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। मृतका को तीन लड़की एवं एक लड़का है और सभी नाबालिग हैं। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते शनिवार की देर रात मृतका का पति कमरे में सो गया था। मृतका कुछ देर में सोने की बात कहकर कुर्सी पर बैठ गई। पति की सुबह जब नींद खुली तो कमरे में फंसी के फंदे पर पत्नी को झूलते देखा और रोने लगा। तत्काल ही उसे फंदे से उतरा गया। इसके बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए पूछताछ की। मृतका के बच्चों का बयान भी लिया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा लिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की 11 वर्षीय पुत्री ने बताया कि उसकी ने मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




