बीसीओ की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत
-मृतका पिता ने बीसीओ पर दर्ज कराया केस पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीकोठी के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) की पत्नी की संदेहास्पद स्थि

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बीकोठी के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (बीसीओ) की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। उनकी लाश किराये के मकान में फंदे से झूलती हुई मिली है। मृतका के पिता ने बीसीओ पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मन्नू कुमारी (30) रूप में हुई है। उनके पति चंदन कुमार जिले के बीकोठी प्रखंड में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी हैं। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिलावासी मृतका के पिता रामबालक पासवान ने मृतका के पति पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनके आवेदन पर बीसीओ चंदन कुमार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
घटना केहाट थाना के हवाई अड्डा रोड की है। जहां चंदन कुमार परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे हैं। इधर, बीसीओ के परिवार के सदस्यों का कहना है कि मन्नू पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से गुजर रही थी। शुक्रवार को उन्होंने पति के साथ टीवी देखा, फिर सिर दर्द की बात कह अपने कमरे में चली गई। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं निकली तो उसे देखने पति गए। दरवाजा अंदर से बंद पाया तो इसे खटखटाया गया, परन्तु कोई उत्तर नहीं आया। जिसके बाद दरवाजा को परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से खुलवाया गया। जैसे ही कमरा खुला कि देखा गया कि महिला फंदे से झूल रही थी। केहाट थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




