संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बायसी के डगरुआ थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। शव की पहचान उर्मिला देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।

संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका मिला बुजुर्ग महिला का शव

बायसी, एक संवाददाता। डगरुआ थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत के कन्हरिया वार्ड आठ में बीती रात करीब एक बजे संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डगरुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं फंदे से शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। महिला की पहचान उर्मिला देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है जो फनीस महलदार की पत्नी थी।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।