धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष निलंबित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-अपहृता को मेडिकल जांच नहीं कराने के लिए उकसाने का आरोप पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपहृता को मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाने के आरोप में ध

धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष निलंबित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपहृता को मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाने के आरोप में धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी पर कार्रवाई हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने अपर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अपर थानाध्यक्ष ने नाबालिग अपहृता को मेडिकल जांच के दौरान कथित परेशानी का हवाला देते हुए उसे मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाया था। जिससे अपहृता ने मेडिकल जाच कराने से इंकार कर दिया। इस तरह अपर थानाध्यक्ष की ओर से केस के आरोपी को मदद पहुंचाई गई। गौरतलब है कि केस में अपर थानाध्यक्ष की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर अपहृता के पिता ने एसपी से शिकायत की थी। जिसकी जांच करवाई गई।

केस पर पड़ता है बुरा प्रभाव:

-नियम के मुताबिक नाबालिग अपहृता की बरामदगी के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई जाती है। इससे केस में मजबूत वैज्ञानिक साक्षय मिल जाता है। जिससे केस मजबूत होता है। परन्तु मेडिकल जांच नहीं करवाकर केस को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इससे भविष्य में आरोपी को लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है। मसलन कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही पर धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष तत्काल नप गई।

सामान्य प्रश्न

धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष को क्यों सस्पेंड किया गया?
अपर थानाध्यक्ष ने नाबालिग अपहृता को मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाने के आरोप में सस्पेंड किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।