ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियासुबह से खिलेगी धूप, मौसम में सुधार के आसार

सुबह से खिलेगी धूप, मौसम में सुधार के आसार

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। रविवार की सुबह से मौसम सुहाना होने के...

सुबह से खिलेगी धूप, मौसम में सुधार के आसार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 22 Jan 2023 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।

रविवार की सुबह से मौसम सुहाना होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान किया है। सुबह से ही धूप निकलेगी। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा, ठंड का असर पहले की अपेक्षा कम होगी। माना जा रहा है कि इसी तरह मौसम सुधरता चला जाएगा। कहना अतिशय नहीं होगा कि ठंड के पांव स्थिर हो रहे हैं और जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि यह स्थिति तो शनिवार से ही दिखने लगा। लेकिन ठंड अभी भी कम नहीं हो रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान का पारा आज भी पिछले एक माह की तरह 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। शनिवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

........ठंड कम होने से बच्चों ने पकड़ी स्कूल की राह

ठंड के कम होने से बच्चों में स्कूल की राह पकड़ ली और पढ़ने लिखने में मशगूल हो गए। आपको बता दें कि ठंड के कारण बच्चे घर में भी पढ़ने नहीं बैठ पाते थे। कोचिंग और ट्यूशन भी बंद हो गया था। कई प्राइवेट स्कूल आज से अपना स्कूल बस चलाना तेज कर दिया।

.......सब्जी मंडी खुली, तेजी से पहुंचने लगे खरीदार

शनिवार से धूप खिली तो सब्जी मंडी भी खुल गई। आपको बता दें कि पूर्णिया में हरदा बाजार और खुश्की बाग हटिया सब्जी विक्रेताओं के लिए महासागर है। यहां से सब्जी सीमांचल के मार्केट में सप्लाई होती है। यहां बड़े पैमाने पर सब्जियों का होलसेल होता है। ठंड के कारण सब्जी का कारोबार भी बंद था और खरीदार भी नहीं पहुंच पा रहे थे। अब धीरे-धीरे खरीदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजी गोभी और आलू की सर्वाधिक बिक्री हो रही है। इसके साथ लाफा और पालक साग की भी डिमांड बढ़ी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े