Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSuccessful Resolution of Long-standing Dispute in Satkoderia Village
सतकोदरिया ग्राम कचहरी में विवाद सुलझाया

सतकोदरिया ग्राम कचहरी में विवाद सुलझाया

संक्षेप:

हरदा के कचहरी में सतकोदरिया ग्राम के लंबे विवाद का समाधान किया गया। सरपंच अजा उर रहमान ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद सुलझाया। जयकुमार यादव, सुमन कुमार और सूरज कुमार के बीच विवाद था, जिसमें मारपीट...

Sep 17, 2025 03:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के सतकोदरिया ग्राम कचहरी में वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम के सरपंच सह सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अजा उर रहमान उर्फ पप्पू ने बताया कि विवाद के दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का निर्णय लिया। पूरब टोला सतकोदरिया निवासी जयकुमार यादव और सुमन कुमार, सूरज कुमार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते मारपीट भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने ग्राम कचहरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले के निपटान के दौरान उपसरपंच कुमकुम देवी, पंच रविंद्र भगत, कचहरी सचिव मो. आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्राम कचहरी में आयोजित बैठक में सरपंच अजा उर रहमान उर्फ पप्पू ने सभी पक्षों से बातचीत करके मामला सुलझाया। सभी पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान स्वीकार किया। ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए दोनों पक्षों ने बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए। जिससे किसी भी प्रकार के पुनर्विवाद की स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकेगा।