
जीएमसीएच में डाक्टरों की टीम ने कैंसर पीड़ित महिला का किया सफल ऑपरेशन
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शनिवार को मधेपूरा क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का स्तन कैंसर
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शनिवार को मधेपूरा क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का स्तन कैंसर से पीड़ित थी। इस परेशानी से परेशान होने के बाद जीएमसीएच पहुंची। यहां जांचोपरांत चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन की जरूरत महसूस की। इसके उपरांत चिकित्सकों की टीम ने महिला की परेशानी का सफल ऑपरेशन किया गया। यह सफल ऑपरेशन कार्य को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के एचओडी सर्जन डॉ. तारकेश्वर कुमार ने अपने पूरी टीम के साथ अंजाम दिया। डॉ. तारकेश्वर कुमार इससे पूर्व भी कई जटिल केस का ऑपरेशन कर चुके हैं। सर्जन डॉ. तारकेश्वर ने बताया की पीड़ित रोगी को स्तन का कैंसर था।
इसकी परेशानी को देखते हुए पूरी टीम के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इनके साथ डॉ. अमरिता अनुपम, डॉ. अमर किशोर, एनेस्थेसिया डॉ. शैलेस सुमन और डॉ. अनुपम प्रिया शामिल थे। इस ऑपरेशन के बाद पीड़ित के परिजन काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने ऑपरेशन कार्य में लगे पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया की इस तरह के केस काफी जटिल होता है जिसे ऑपरेशन के जरिए पीड़ित के परिजनों को राहत दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




