छूटे परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग

Apr 09, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में 8 अप्रैल को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कई छात्र एडमिट कार्ड पर त्रुटियों के कारण भाग नहीं ले सके। छात्र नेता सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पेशल परीक्षा आयोजित करने की मांग की है ताकि प्रभावित छात्रों को परीक्षा का अवसर मिल सके।

छूटे परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एडमिट कार्ड पर अंकित त्रुटिपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम के कारण कई छात्र-छात्राएं 8 अप्रैल को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के प्रथम पाली में परीक्षा देने से वंचित रह गये। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित करवाने की मांग मुखर की जा रही है। बुधवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो अमरकांत सिंह से मुलाकात कर ध्यान आकृष्ट कराया है कि 8 अप्रैल को सीबीसीएस स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 के कई परीक्षार्थी प्रथम पाली में परीक्षा देने से वंचित हो गये क्योंकि परीक्षा का एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम में त्रुटियां होने के कारण ही परीक्षार्थियों आज परीक्षा नहीं दे पाये।

उन्होंने मांग की है कि छूटे हुए परीक्षार्थियों का परीक्षा करवाने को लेकर स्पेशल तिथि घोषित की जाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।